Hindi News / india / मां के साथ जा रहा 2 साल का बच्चा मैनहोल में गिरा,...

मां के साथ जा रहा 2 साल का बच्चा मैनहोल में गिरा, बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Surat News: सूरत में 2 साल का एक बच्चा मैनहोल में गिर गया है। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 06, 2025, 7:44:13 AM

Surat News

मैनहोल में गिरा 2 साल का बच्चा - फ़ोटो google

Surat News: गुजरात के सूरत में 2 साल का एक मासूम मैनहोल के चैंबर में गिर गया है।  मैनहोल का ढक्कन भारी वाहन के गुजरने से टूट गया, जिससे 2 साल का बच्चा उसमें गिर गया। बच्चे को खोजने के लिए 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की गई है और बचाव अभियान जारी है।


बच्चे को बचाने के लिए लगभग 60-70 कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। प्रशासन बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। दरअसल सूरत में वरियाव इलाके में बुधवार शाम को एक 2 साल का बच्चा खुले मैनहोल में गिर गया। पानी के तेज प्रवाह के कारण बच्चे के बहते हुए आगे पहुंचने की आशंका जताई गई है। 


बच्चा अपनी मां के साथ राधिका प्वाइंट के पास जा रहा था, तभी मैनहोल के खुले ढक्कन में गिर गया। चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारीख ने बताया कि मैनहोल का ढक्कन किसी भारी वाहन के गुजरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए करीब 100-150 मीटर क्षेत्र की जांच की गई है। बच्चे की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में यहां 60-70 कर्मचारी तैनात हैं। फिलहाल बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। एसएफईएस के अधिकारियों के मुताबिक, ‘बच्चा मैनहोल में अचानक गिर गया और पानी की धार के साथ आगे की तरफ बह सकता है।’ इलाके में जल निकासी की प्रणाली में दोनों तेज पानी और सीवेज पानी का मिश्रण होता है, जिससे बच्चे की जान को खतरा है।