1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 26, 2025, 3:23:00 PM
Howrah Tirupati Express Train accident - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
Howrah Tirupati Express Train accident : दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हावड़ा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के खाली डिब्बे पद्मपुकुर से शालीमार यार्ड की ओर जा रहे थे तभी पार्सल वैन ने डिब्बों को टक्कर मार दी जिससे डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पद्मपुकुर रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हासदा हुआ है। पार्सल वैन से टकराने के बाद तिरुपति एक्सप्रेस के दो खाली डिब्बे पटरी से उतर गए। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी ने बताया कि हावड़ा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन के खाली डिब्बे पद्मपुकुर से शालीमार यार्ड की ओर जा रहे थे, तभी पार्सल वैन ने डिब्बों को टक्कर मार दी, जिससे डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारी ने बताया कि "पटरी से उतरने का एक मामला तब हुआ" जब पार्सल वैन ने पद्मपुकुर स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के दो खाली डिब्बों को टक्कर मार दी - जिन्हें रेलवे साइडिंग में ले जाया जा रहा था।