1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 11, 2025, 6:35:19 PM
सेना के दो जवान शहीद - फ़ोटो google
IED Blast: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां जम्मू के अखनूर इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवानों में सेवा के एक कैप्टन औऱ जवान शामिल है। फॉरवर्ड पोस्ट पर यह आईईडी विस्फोट हुए है।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब पौने चार बजे जब सेना का एक गश्ती दल हर दिन की तरह रूटीन पेट्रोलिंग पर था, तभी सीमा पर जोरदार धमाका हुआ। जिसमें एक अधिकारी समेत तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आतंकवादियों द्वारा इसे प्लांट करने की आशंका जताई जा रही है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके की घेराबंद कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायल सैनिकों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि इससे पहले बीते 11 फरवरी को भी अखनूर सेक्टर में एक मोर्टार मिला था जिसे डिफ्यूज कर दिया गया था। फिलहाल इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई है और सभी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।