Hindi News / india / Jammu & Kashmir: कठुआ में सेना के कैंप पर फायरिंग, आतंकियों की तलाश...

Jammu & Kashmir: कठुआ में सेना के कैंप पर फायरिंग, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

J&K Terrorist Attack: गणतंत्र दिवस से पहले आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के कैंप पर फायरिंग की है। भारतीय सेना के जवानों ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Jan 25, 2025, 12:47:03 PM

J&K Terrorist Attack

फाइल फोटो - फ़ोटो google

J&K Terrorist Attack: शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के कैंप पर फायरिंग की घटना सामने आई है। आतंकियों ने बिलावर इलाके के भटोडी और मुआर इलाके में सेना के कैंप को निशाना बनाकर फायरिंग की। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों को ढेर करने के लिए जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। भारतीय सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।


फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबरों के मुताबिक सेना और आतंकियों के बीच लगभग आधे घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सेना के मुंहतोड़ जबाव के बाद आतंकी जंगल की तरफ भाग निकले। सेना के जवानों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है।


आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बीएसएफ पश्चिमी कमान के एडीजी सतीश खंडारे ने गणतंत्र दिवस से पहले कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया था और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया था।