Hindi News / india / Road Accident: पेड़ से टकराई बारातियों से भरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक...

Road Accident: पेड़ से टकराई बारातियों से भरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: यूपी के कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 21, 2025, 11:41:47 AM

Kushinagar Road Accident

कुशीनगर में पेड़ से टकराई बारातियों से भरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत - फ़ोटो social media

Kushinagar Road Accident: यूपी के कुशीनगर जिले में बारातियों से भरी एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, बारात से वापस लौट रही एक कार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली चौराहे के पास दुर्घटना की शिकार हो गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।


हादसे में घायल लोगों को ग्राइंडर मशीन की सहायता से कार से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि बारातियों से भरी कार तेज रफ्तार होने के कारण एक पेड़ से टकरा गई थी। पेड़ के साथ कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए।


हादसे के दौरान कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें से 6 की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों और घायलों को कार से निकालने के लिए ग्राइंडर मशीन की मदद ली।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी लोग कार में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालना मुश्किल हो रहा था। घायलों को जल्द से जल्द इलाज के लिए भेजने के लिए ग्राइंडर मशीन की सहायता ली गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।