Hindi News / india / LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, 6 जवान घायल

LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, 6 जवान घायल

जम्मू कश्मीर : राजौरी के नौशेरा सेक्टर में बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया है। हादसे में 6 जवान घायल हो गए हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 14, 2025, 3:23:25 PM

BIHAR POLICE

बारूदी सुरंग में विस्फोट - फ़ोटो GOOGLE

 JAMMU KASHMIR : राजौरी के नौशेरा सेक्टर में लैंड माइन ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 6 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अधिकारियों ने बताया कि जवान जिस समय गश्त पर थे, तभी नौशेरा सेक्टर में खंबा किले के पास एक सैनिक गलती से बारूदी सुरंग के ऊपर चला गया था। जिसके बाद वहां पर विस्फोट हो गया। इस हादसे में 6 जवान घायल हो गए। सभी जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी की हलात स्थिर बनी हुई है। 


अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाधा प्रणाली के तहत नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें हैं, जो बारिश की वजह से बह जाती हैं।  इस वजह से ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।