Hindi News / india / लखनऊ में डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ‘I...

लखनऊ में डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ‘I am sorry’

Lucknow Doctor Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। अपने कमरे में फांसी लगाकर डॉक्टर ने खुदकुशी की है। सुसाइड की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Jan 18, 2025, 2:43:55 PM

lucknow doctor suicide

लखनऊ में डॉक्चर ने की सुसाइड - फ़ोटो google

Lucknow Doctor Suicide: लखनऊ के इंदिरा नगर में डॉक्टर का शव फंदे पर लटका मिला है। डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। परिवार के लोगों ने जब डॉक्टर का शव फंदे पर लटकते देखा तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।


पुलिस को डॉक्टर की डेड बॉडी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें ‘I Am Sorry’ लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत डॉक्टर डेंटल क्लीनिक चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, वो मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसमें डॉक्टर ने हमेशा निराश रहने के लिए माफी मांगी है। सुसाइड नोट में लिखा है, ‘I Am Sorry For Always Being A Disappointed.’


आपको बता दें कि मृत डॉक्टर का नाम सचिन सौरभ है। जो 32 साल के थे। उनके भाई ने बताया कि सचिन खरगापुर में निर्मला नाम से डेंटल क्लीनिक चलाते थे। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठा लेंगे।