Hindi News / india / किसी ने लूटी पूड़ी-सब्जी तो कोई गुलाब जामुन-रसगुल्ला लेकर भागा..नेताजी के निकलते ही...

किसी ने लूटी पूड़ी-सब्जी तो कोई गुलाब जामुन-रसगुल्ला लेकर भागा..नेताजी के निकलते ही खाने के लिए मची भगदड़!

Morena News:मध्य प्रदेश के मुरैना में सामूहिक भोज के दौरान भगदड़ मच गई। खाने के लिए लोगों ने ऐसी लूट मचाई कि जिसके हाथ में जो आया वो लूटकर भाग गया।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 04, 2025, 12:08:53 PM

 Morena News

खाने की लूट - फ़ोटो google

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक कार्यक्रम में खाने को लेकर लूट मच गई। मेहमानों के जाने के तुरंत बाद खाने पर लोग टूट पड़े। किसी ने पूड़ी सब्जी पर कब्जा जमाया तो कोई रसगुल्ला और गुलाब जामुन का टब लेकर ही भाग गया। कार्यक्रम के बाद रसगुल्ले और पूड़ी सब्जी खाने के लिए ऐसी भगदड़ मची कि लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। जिसके हाथ में जो आया वह लेकर भाग निकला। 


पूड़ी और रसगुल्ले की लूट का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मुरैना में रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर संजीवनी हॉस्पिटल के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में निजी भोज भी रखा गया था। सैकड़ों की संख्या में लोग भी पहुंचे थे। कार्यक्रम जैसे ही खत्म हुआ और नेता जी लोग जैसे ही बाहर निकले, खाने पर लूट मच गई।


खाने की लूट में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। लोग पत्तल लेकर खाना ऐसे लूट रहे हैं, जैसे फिर मिलने वाला नहीं है। किसी के पत्तल में पूड़ी तो किसी के पत्तल में सब्जी आई तो लोग कोई खाने के टेबल को फांदकर रसगुल्ला लूटने में लग गया तो किसी ने पूरे गुलाब जामुन का टब ही लूट लिया। खाने की इस लूट में जिसको कुछ नहीं मिला, वह पत्तल लेकर इधर-उधर भटकता नजर आया।