1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Jan 30, 2025, 1:21:26 PM
2 मजदूरों की मौत, 50 घायल - फ़ोटो google
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना में सीमेंट प्लांट की यूनिट में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी। इसी दौरान सेंटरिंग गिर गई जिसके कारण 2 मजदूरों की मौत हो गयी और 50 से ज्यादा घायल हो गए। घटना पन्ना जिले के सिमरिया स्थित एक सीमेंट प्लांट की है।
बताया जा रहा है कि यहां दो नंबर यूनिट निर्माण के दौरान छत गिरने से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मलबे में कई मजदूर दब गये। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मजदूरों को मलबे से निकालने की कोशिश की गई। जो मजदूर मलबे से निकाले गए हैं, वह गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। लेकिन इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा मजदूर घायल हैं।
प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान मुस्तैदी से चला रही है। अभी भी कई मजदूर मलबे में दबे हैं जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है। वहीं इस हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश में लगे हैं।