Hindi News / india / Mahakumbh 2025: महाकुंभ का संगम जल पहुंचा उन्नाव जेल, कैदियों ने किया पवित्र...

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का संगम जल पहुंचा उन्नाव जेल, कैदियों ने किया पवित्र स्नान

Unnao Jail: उन्नाव जेल में बंद कैदियों ने पवित्र स्नान किया है। जेल अधीक्षक ने महाकुंभ से पवित्र संगम का जल मंगाकर कैदियों को स्‍नान कराया है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 18, 2025, 9:31:14 AM

Unnao Jail

उन्नाव जेल में बंद कैदियों ने किया पवित्र स्नान - फ़ोटो social media

Unnao Jail: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर दिन पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। जो लोग महाकुंभ नहीं जा पा रहे हैं वो घर पर ही पवित्र संगम का जल मंगाकर डुबकी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के उन्नाव जेल में कैदियों ने भी पवित्र स्नान किया। 


उन्‍नाव जेल अधीक्षक की ओर से सराहानीय पहल की गई है। उन्‍नाव जेल अधीक्षक ने महाकुंभ से पवित्र संगम का जल मंगाकर कैदियों को स्‍नान कराया है। उन्‍नाव जेल में बंद कैदी पवित्र स्‍नान कर पुण्‍य के भागीदार बने। स्‍नान के दौरान कैदियों ने जय गंगा मैया के नारे भी लगाए।  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


जेल अधीक्षक पवन सिंह ने बताया कि वह 14 फरवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद लौटते वक्त वे जेल में बंद महिला और पुरुष बंदियों के लिए भी प्रयागराज महाकुंभ संगम का जल लेकर आ गए। वापस ड्यूटी पर आकर उन्होंने जेल के अंदर कैदियों के स्नान के लिए बनी पानी की टंकी को फूलमाला से सजाकर संगम के जल को उसमें मिला दिया। जिसके बाद जेल में बंद कैदियों ने उसमें पवित्र स्नान किया।


कैदियों ने संगम के जल से स्नान कर कुंभ मेले की अनुभूति की। इस दौरान कैदियों ने धार्मिक मंत्रों का उच्चारण किया और पूजा-अर्चना भी की। जेल अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मकसद कैदियों को आध्यात्मिक शांति देना और सुधार की ओर प्रेरित करना है। कैदियों ने भी इसे एक अनूठा अनुभव बताते हुए जेल प्रशासन का आभार जताया।