Hindi News / india / देशभर में महाशिवरात्रि की धूम: वाराणसी के केदारघाट पर स्वामी अभिषेक और युवा...

देशभर में महाशिवरात्रि की धूम: वाराणसी के केदारघाट पर स्वामी अभिषेक और युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने किया गंगा स्नान

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश का अमृत काल चल रहा है। जहाँ हर वर्ग प्रगति की ओर बढ़ रहा है। महादेव खूब शक्ति दें ताकि हम ग़रीब वर्ग के कल्याण का काम करते रहें। उन्होंने भारत की प्रगति की कामना की।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 26, 2025, 5:32:26 PM

BIHAR

महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान - फ़ोटो GOOGLE

MAHASHIVRATRI: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भी़ड़ लगी हुई है। ओम नम शिवाय और जय भोले नाथ से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान हैं। महाशिवरात्री के पावन अवसर पर वाराणसी के केदारघाट पर युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने गंगा स्नान किया। और भोले नाथ से यह कामना किया कि देश में सुख, शांति और समृद्धि बना रहे। 


वाराणसी केदारघाट पर देश के वरिष्ठ संत और युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगा स्नान किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म का डंका दुनिया भर में बज रहा है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भगवान शिव से भारत के प्रगति हेतु प्रार्थना कर रहा हूँ।


युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश का अमृत काल चल रहा है जहाँ हर वर्ग प्रगति की ओर बढ़ रहा है। रोहित ने कहा की भगवान शंकर से प्रार्थना है की खूब शक्ति दें ताकि हम ग़रीब वर्ग के कल्याण हेतु काम करते रहें