Hindi News / india / 20 साल से दिल्ली में गैरकानूनी तरीके से रह रहे 21 बांग्लादेशी पर...

20 साल से दिल्ली में गैरकानूनी तरीके से रह रहे 21 बांग्लादेशी पर बड़ी कार्रवाई, 18 को उनके देश भेजा गया, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

अब भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की खैर नहीं है। बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में 21 बांग्लादेशी को पकड़ा गया है जो 20 साल से गैरकानूनी ढंग से दिल्ली में रह रहे थे।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 01, 2025, 3:55:22 PM

delhi police

बांग्लादेशी पर कार्रवाई - फ़ोटो GOOGLE

delhi crime: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी नागरिकों में से 18 को उनके देश वापस भेज दिया गया है। जबकि 3 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के विशेष अभियान में 21 बांग्लादेशी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। डीसीपी हर्षवर्धन ने इस बात की जानकारी दी है। ये सभी गैर कानूनी तरीके से यहां रह रहे थे। 


उन्होंने बताया कि मध्य दिल्ली में 21 बांग्लादेवी नागरिक अवैध रूप से बसेरा बना चुके थे। जब इस बात की जानकारी हुई तब कार्रवाई की गयी। 18 बांग्लादेशी को वापस उनके देश भेज दिया गया। वही तीन बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। 


दरअसल दिल्ली पुलिस कई इलाकों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में इन लोगों को पकड़ा गया है। डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि जालसाजी का मामला पहाड़गंज थाने दर्ज की गई थी। 


इस मामले में दो बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को भी दबोचा गया। इनके पास से भारतीय पासपोर्ट के साथ-साथ बांग्लादेश का पासपोर्ट, भारत का आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड भी मिला है। 20 साल पहले ये लोग अवैध रूप से भारत में घुसे थे।