Hindi News / india / संजय जायसवाल के आवास पर स्नेह मिलन संध्या का आयोजन, जेपी नड्डा सहित...

संजय जायसवाल के आवास पर स्नेह मिलन संध्या का आयोजन, जेपी नड्डा सहित NDA के कई नेता रहे मौजूद

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 26, 2025, 10:39:31 PM

BIHAR POLITICS

एनडीए नेताओं का जुटान - फ़ोटो GOOGLE

DELHI: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA एक्टिव मोड में हैं। दिल्ली स्थित भाजपा सांसद संजय जायसवाल के आवास पर बुधवार की शाम में बिहार के कई नेता डिनर पर पहुंचे। डिनर से पहले NDA के नेताओं की बैठक हुई। 


बिहार दिवस पर स्नेह मिलन संध्या में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी, संजय झा, हरिवंश, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, ललन सिंह, राजभूषण निषाद, सांसद लवली आनंद, शांभवी चौधरी, चिराग पासवान सहित कई अन्य नेता शामिल हुए हैं। डिनर डिप्लोमेसी के बहाने 2025 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।


बता दें कि संसद सत्र के बाद सांसद अपने आवास पर रात्रि भोज देते हैं। जिसमें पार्टी के सांसदों को आमंत्रित किया जाता है। पिछले साथ गिरिराज सिंह के आवास पर बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इस बार बीजेपी सांसद संजय जायसवाल के आवास पर डिनर का आयोजन किया गया।