1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 22, 2025, 7:38:32 PM
डिरेल हुई एक्सप्रेस ट्रेन - फ़ोटो google
Train Accident: ओडिशा के बालासोर में एक और ट्रेन हादसा हुआ है। न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन के पटरी से उतरने के खबर है। सबिरा पुलिस स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतरी है। ट्रेन डीरेल होने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी और टेक्निकल टीम पहुंची है। ट्रेन के बेपटरी होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गए। दक्षिण पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।
पता लगाने के कोशिश की जा रही है कि किस कारण से ट्रेन बेपटरी हुई है। फिलहाल इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हैजांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची रेलवे की टेक्निकल टीम बेपटरी हुई ट्रेन को ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रही है।