1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 27, 2025, 7:29:46 PM
ओम बिरला ने दी नसीहत - फ़ोटो GOOGLE
DELHI: लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला आज पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर भड़क गये। ओम बिरला ने पप्पू यादव को मर्यादा में रहने की नसीहत दे दी। बता दें कि इससे पहले कल बुधवार को स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में अच्छा आचरण करने की नसीहत दी थी।
दरअसल गुरुवार को संसद के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु के कंधों पर पप्पू यादव हाथ रखे हुए थे और उनसे बातचीत कर रहे थे। यह देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भड़क गए और पप्पू यादव को चेतावनी देते हुए मर्यादा का पाठ पढ़ाने लगे। पप्पू यादव के इस व्यवहार पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सदन के अंदर मर्यादा में रहने की नसीहत दी।
मिली जानकारी के अनुसार पप्पू यादव अपने संसदीय क्षेत्र पूर्णिया में हवाई अड्डे के बारे में केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान वो उनके साथ हंसी मजाक कर रहे थे। इसी दौरान पप्पू यादव ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के कंधों पर हाथ रख दिया जिसे स्वीकर ओम बिरला ने देख लिया। उन्होंने पप्पू यादव की जमकर क्लास लगा दी।