1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 15, 2025, 8:40:20 AM
महाकुंभ जा रही बोलेरो की बस से टक्कर, 10 लोगों की मौत - फ़ोटो google
Prayagraj Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हुआ है। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार और बस की भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बोलेरो छत्तीसगढ़ से प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जा रही थी।
वहीं, बस महाकुंभ से वाराणसी के लिए लौट रही थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं, बस में सवार 19 लोगों को गंभीर चोट आई हैं।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को गाड़ी से शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले हैं। वह महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बस से उनकी गाड़ी टकरा गई।