Hindi News / india / Punjab: फिरोजपुर में कैंटर-पिकअप में भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

Punjab: फिरोजपुर में कैंटर-पिकअप में भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

Firozpur Accident News: पंजाब के फिरोजपुर में कैंटर और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हैं।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Jan 31, 2025, 11:05:42 AM

Firozpur Accident News

कैंटर-पिकअप में टक्कर, 10 लोगों की मौत - फ़ोटो google

Firozpur Accident News: पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिकअप और कैंटर की टक्कर में 10 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं इस हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर नेशनल हाइवे पर फंसे वाहनों को निकलवाया। घटना जिले के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई है। अभी प्रशासनिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।


खबरों के मुताबिक पिकअप में मजदूर सवार थे। वे फिरोजपुर से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों के मौत की खबर है जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करते थे। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। जिसके बाद रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीमें मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खाली करा दिया गया क्योंकि हादसे के बाद ट्रैफिक जाम हो गया था। फिलहास पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।