1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 17, 2025, 10:23:55 AM
गुंटूर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत - फ़ोटो
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक आरटीसी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक आरटीसी बस ने खेतों में काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार सुबह गुंटूर जिले के नीरुकोंडा गांव के पास एक ऑटो रिक्शा और सामने से आ रही आरटीसी बस की टक्कर में तीन दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं। खबरों में मुताबिक सभी मृतक महिलाएं थीं और मिर्च के खेत में काम करने के लिए कृषि फार्म जा रही थीं। वहीं इस हादसे में घायल 8 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मृतक महिला मजदूर चेब्रोलू मंडल के शुदापल्ली गांव की रहने वाली थीं। मृतक महिलाओं के नाम सीतारावम्मा, नानचारम्मा और अरुण हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। भीषण हादसे के बाद मृतकों के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।