Hindi News / india / होली के दिन ट्रेन हादसा, ट्रक से टकराने के बाद अमरावती एक्सप्रेस के...

होली के दिन ट्रेन हादसा, ट्रक से टकराने के बाद अमरावती एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं नहीं है। ट्रेन से टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 14, 2025, 11:36:00 AM

ACCIDENT

ट्रेन हादसा - फ़ोटो GOOGLE

Amravati Express Accident: होली के दिन महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन हादसा हो गया। अनाज से लदे ट्रक की ट्रेन से टक्कर हो गई। जिसके कारण अमरावती एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गयी और ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 


हादसा उस वक्त हुआ जब अमरावती एक्सप्रेस जलगांव के बोदवड से गुजर रही थी तभी पुराने रेलवे फाटक को ट्रक पार करने लगी। ट्रक सीधे ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा 14 मार्च की सुबह 4 बजे की है। जब मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस एक ट्रक से टकरा गई।


इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं नहीं है। ट्रेन से टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे के अधिकारियों ने ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाया जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका और ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।