Hindi News / india / एक ओर बहन की उठ रही थी डोली...दूसरी ओर दो भाईयों की...

एक ओर बहन की उठ रही थी डोली...दूसरी ओर दो भाईयों की चिता जली..गम में बदली शादी की खुशी

Firozabad News: UP के फिरोजाबाद में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। बहन की शादी में शामिल होने जा रहे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 06, 2025, 11:56:48 AM

Firozabad News

सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत - फ़ोटो google

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बहन की शादी में शामिल होने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। भाइयों की मौत के बीच दिल पर पत्थर रखकर घरवाले एक ओर शादी की रस्म निभा रहे थे..वहीं दूसरी ओर भाइयों की अर्थी उठ रही थी।


दरअसल एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव चुरैथा में फुफेरी बहन की शादी थी। फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक कुमार (22) अपने चचेरे भाई प्रशांत कुमार (19) के साथ अपनी बुआ बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। फतेहपुर मोड़ पर उनकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। मोटरसाइकिल इतनी तेज थी कि दोनों युवकों के सिर बिजली के पोल से टकरा गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाइयो की मौत की जानकारी जब घरवालों को मिली तो शादी की खुशी मातम में बदल गई।


बिना बैंड-बाजे के बारात लगी और बिना किसी शोर-शराबे के किसी भी तरह शादी की रस्मों को नम आंखों से निभाया गया। सुबह एक ओर बहन की डोली उठी, तो दूसरी ओर दोनों भाइयों की अर्थी उठाई गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।