Hindi News / india / UP: घरेलू विवाद में पत्नी ने की आत्महत्या, पति को पता चला तो...

UP: घरेलू विवाद में पत्नी ने की आत्महत्या, पति को पता चला तो उसने भी फांसी लगाकर दी जान

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पारिवारिक कलह के कारण पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के अन्य लोग शादी में बाहर गये थे।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 11, 2025, 7:42:46 AM

UP News

सांकेतिक तस्वीर - फ़ोटो google

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पारिवारिक विवाद के कारण एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। जिस वक्त दोनों ने सुसाइड किया उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में भाग लेने बाहर गए थे। घटना के वक्त दंपत्ति के बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। 


घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मेरापुर मोहल्ले की है। पुलिस के मुताबिक रामू वर्मा (35) और उसकी पत्नी रूबी (27) के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद रामू अपने कमरे में जाकर सो गया, लेकिन उसकी पत्नी रूबी दूसरे कमरे में चली गई। जहां उसने फांसी अपनी जान दे दी। जिसके बाद जब रामू उठा और देखा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली तो उसने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।


पुलिस ने बताया कि घटना के समय दंपत्ति के दो बच्चे, 4 वर्षीय प्रांशु और  3 वर्षीय आरव सो रहे थे। घटना के वक्त परिवार के अन्य लोग शादी समारोह में भाग लेने बाहर गये थे। घटना के बाद से परिवार में मातम फैल गया है।