Hindi News / india / Woman Wearing Lehenga In Zoo: शादी का लहंगा पहनकर चिड़ियाघर पहुंच गई...

Woman Wearing Lehenga In Zoo: शादी का लहंगा पहनकर चिड़ियाघर पहुंच गई महिला...जानवरों से ज्यादा उसे निहारने लगे लोग.. जानिये फिर क्या हुआ

Woman Wearing Lehenga In Zoo: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला शादी का लहंगा पहनकर चिड़ियाघर घूमने पहुंच गई...जानिये फिर क्या हुआ...

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 05, 2025, 12:18:50 PM

Woman Wearing Lehenga In Zoo

शादी का लहंगा पहनकर चिड़ियाघर पहुंच गई महिला - फ़ोटो social media

Woman Wearing Lehenga In Zoo: कुछ लोगों के शौक बड़े अजीबोगरीब होते हैं। कुछ लोग जानबूझकर कुछ ऐसी उटपंटाग हरकतें करते हैं जिससे वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां एक महिला शादी का लहंगा पहनकर चिड़ियाघर पहुंच गई। महिला को देखकर आसपास के लोग भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं। 


चिड़ियाघर में बहुत चलना होता है। तो आमतौर पर लोग वैसे कपड़े पहनकर जू जाते हैं जो काफी कंफर्टेबल हो। जिसमें चलने फिरने में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला शादी का लहंगा पहनकर जू घूम रही है। 


महिला शादी का लहंगा पहनकर चिड़ियाघर में नजर आ रही है। उसके साथ में एक शख्स भी नजर आ रहा है जो उसे चिड़ियाघर लेकर आया है। महिला के आसपास खड़े लोग भी उसे बड़ी हैरत भरी निगाहों से देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन यानी 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर लोगों के बहुत से मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है "हो सकता है किसी फंक्शन से आ रहे हैं, और रास्ते में जू पड़ गया और सोचा थोड़ा घूम लें।"