1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 09, 2026, 5:55:41 PM
- फ़ोटो Reporter
Khesari Lal Yadav: पटना एयरपोर्ट पर आज उस वक्त हैरान करने वाली स्थिति बन गई जब एक लड़की भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव से लिपटकर रोने लगी। खुद खेसारी लाल यादव भी इसको देखकर हैरान रह गए। खेसारी मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, इसी दौरान यह वाक्या हुआ।
दरअसल, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार और हाल ही में छपरा से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले खेसारी लाल यादव आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया। खेसारी लाल मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे तभी लड़की वहां पहुंची और उनसे लिपटकर रोने लगी।
जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने लड़की को समझाया और अपने भोजपुरिया अंदाज में कहा कि “अरे बेटा सुनो.. मुझे फ्लाइट में जाना है.. रे त ना जाईं हम, छोड़ दी फ्लाइटवा.. शूट बा हमार.. रूको-रूको”। इसके बाद किसी तरह से खेसारी लाल यादव ने लड़की को खुद से अलग किया और अलग-अलग मुद्दों पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
बाद में युवती ने फर्स्ट बिहार को बताया कि वह एक सिंगर है और उसका नाम संध्या सरगम है। संध्या ने बताया कि वह खेसारी लाल यादव की बहुत बड़ी फैन है और उनसे मिलने के लिए गोरखपुर से पटना पहुंची थी। पता चला था कि वह किसी इवेंट में पटना आने वाले हैं तो पहुंच गई। संध्या ने बताया कि सपने में भी नहीं सोंचा था कि उनसे मिल पाउंगी लेकिन आज मुलाकात हो गई।