प्रेमानंद महाराज पहले ही जान गए थे कि राजपाल यादव जाएंगे जेल? कहा था- विपत्ति में कभी टूटना नहीं, हारना नहीं; अब वीडियो हो रहा वायरल

Rajpal Yadav Premanand Maharaj: राजपाल यादव जेल जाने से पहले वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिले, महाराज ने उन्हें विपत्तियों का सामना करने और भगवान का स्मरण करने की सलाह दी।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Thu, 12 Feb 2026 04:01:50 PM IST

Rajpal Yadav Premanand Maharaj

- फ़ोटो Google

Rajpal Yadav Premanand Maharaj: फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कॉमेडियन राजपाल यादव सालों पुराने चेक बाउंस मामले में जेल पहुंचे हैं। 9 करोड़ रुपये की राशि न चुका पाने के कारण उन्हें मजबूरी में सरेंडर करना पड़ा। इस कठिन समय में फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी नजर आ रही है।


इसी बीच इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो करीब दो महीने पुराना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव वृंदावन की यात्रा पर गए थे और वहां प्रेमानंद महाराज से मिले। मुलाकात के दौरान महाराज ने राजपाल को जीवन की विपत्तियों का सामना करने के लिए हिम्मत और धैर्य रखने की सलाह दी।


वीडियो में देखा गया कि महाराज ने सबसे पहले राजपाल का हालचाल पूछा। राजपाल ने अपनी कॉमेडी का नमूना भी दिखाया, जिस पर महाराज हंसते हुए आनंदित हुए। इसके बाद महाराज ने उन्हें समझाया कि जीवन में दुख, आर्थिक समस्याएं और विपत्तियां आती रहती हैं, और ऐसे समय में केवल भगवान ही साथ देते हैं।


महाराज ने कहा था, “इंसान तो खाते-पीते आपसे हाथ मिलाएगा, लेकिन कल आप किसी समस्या में फंस जाओगे तो साइड में हो जाएगा। समस्याओं में केवल भगवान साथ देते हैं। इसलिए भगवान को याद करो, नाम जप करो और हर विपत्ति, हर दुख से लड़ना सीखो, हारना नहीं।”


राजपाल महाराज की बातों को गंभीरता से सुनते दिखे और भावुक भी हुए। उन्होंने महाराज को आश्वासन दिया कि अगली बार वह अपनी पत्नी को भी दर्शन के लिए लेकर आएंगे। वीडियो देखने वालों का मानना है कि प्रेमानंद महाराज को पहले से ही अंदाजा था कि राजपाल किसी बड़ी मुसीबत का सामना करेंगे। इसलिए उन्होंने एक्टर को मानसिक शक्ति बनाए रखने और विपत्ति का सामना करने की सलाह दी थी।