Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
1st Bihar Published by: Updated Fri, 30 Jul 2021 06:41:59 PM IST
- फ़ोटो
GAYA: निरंजना नदी पर निर्माणाधीन पुल आज नदी के जलस्तर के बढ़ने से अचानक गिर पड़ा। इस पुल का निर्माण 6 वर्षों से चल रहा था लेकिन आज इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। गया के दोभी प्रखंड के कोठवारा के पास यह घटना हुई। पुल का शिलान्यास 2015 में किया गया था। लेकिन छह साल में अबतक नदी में सिर्फ 16 पिलर ही खड़े हुए हैं। पुल के गिरने की तस्वीर किसी ने मोबाइल में कैद कर ली जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पुल निर्माण की लागत 13 करोड़ रुपये है। जिसका शिलान्यास 2015 में पूर्व विधायक विनोद यादव ने किया। इसका निर्माण नाबार्ड योजना के तहत कराया जा रहा है। तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को पुल के निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी है। लेकिन शुरुआती दौर से ही यह पुल विवादों के घेरों में हैं।
पुल के निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्रियों को लेकर ग्रामीण विरोध भी जता चुके हैं। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया से भी की थी। जिसके कारण कई बार इस काम को रोकना भी पड़ा था। शुक्रवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल का स्ट्रक्चर ताश के पट्टों की तरह धरासायी हो गया। सोशल मीडिया पर पुल के स्ट्रक्चर के गिरने का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है लोग इसे शेयर और लाइक भी खूब कर रहे हैं।