1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 10, 2019, 12:49:06 PM
- फ़ोटो
WEST CHAMPARAN : भारत नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर बॉर्डर से दोनों देश के बीच व्यवसायिक सामानों की आवाजाही 18 अगस्त से शुरू हो जाएगी. वाल्मीकि नगर कस्टम और नेपाली भंसार को लेकर दोनों देशों के बीच व्यवसायिक समझौता हो गया है. वाल्मीकि नगर बॉर्डर से 25000 रुपये तक के नेपाली सामानों को ले जाने की फिलहाल अनुमति है. दोनों देशों के बीच व्यवसायिक लेनदेन शुरू हो जाने से सीमावर्ती इलाकों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. नेपाल की ओर से भंसार शुरू होने के साथ ही वाल्मीकि नगर लैंड कस्टम स्टेशन पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा. वाल्मीकि नगर में दोनों देश के अधिकारियों के बीच कस्टम को लेकर 18 अगस्त से सेवा शुरू करने पर सहमति बनी है. बगहा से दिपक राज की रिपोर्ट