1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 06, 2019, 4:04:54 PM
- फ़ोटो
DESK : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. बिहार सरकार ने बंपर वैकेंसी निकाली है. बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन ने नर्सिंग स्कूल के लिए ट्यूटर और स्टाफ नर्स ए ग्रेड के पदों पर बहाली निकाली है. बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन ने 9299 पदों पर बहाली निकाली है, जिसमें 9130 पद स्टाफ नर्स के हैं और 169 पद ट्यूटर के. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है. इस पोस्ट पर अप्पलाई करने को इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाईट www.btsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.