1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 04, 2019, 7:27:55 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI : सीतामढ़ी में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल इस हादसे में घायल हुए हैं. खबर के मुताबिक हाईटेंशन तार टूट कर खेत में गिर गया जिसके चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. यह हादसा सीतामढ़ी के महिनदवारा के बलुआ इलाके की है. इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा है. प्रशासन मामले को शांत करने में जुटी है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट