1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 03, 2019, 12:29:54 PM
- फ़ोटो
MUNGER : मुंगेर पुलिस इन दिनों हथियार तस्कर पर लगाम लगाने की कवायद में जुटी है. पहले पति पत्नी फिर पिता पुत्र को हथियार के अवैध निर्माण और तस्करी मामले में गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार की देर भी कई इलाके में छापेमारी की गई. कासिम बाजार थानाधय्क्ष के नेतृत्व में बेलन बाजार, चुआबाग, संदलपुर सहित कई इलाकों में शुक्रवार की देर रात छापेमारी की गई. खबर के मुताबिक छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. खबर के मुताबिक 3 कार्बाइन सहित भारी मात्रा में अर्धनिर्मित कार्बाइन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए है. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट