1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 21, 2024, 10:47:33 PM
- फ़ोटो
DESK: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अच्युतपुरम सेज की एसेंसिया कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट की घटना में एक साथ 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है वही 40 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।
इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में आग लग गयी। जिसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गयी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही इस हादसे में घायल कर्मचारियों को किसी तरह बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब 40 कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि कारखाना दो शिफ्ट में चलता है जहां 381 कर्मचारी काम करते हैं। ब्लास्ट दोपहर के समय करीब सवा दो बजे हुई थी उस समय लंच करने चले गये थे। इसलिए मौके पर कम लोग मौजूद थे। यदि यही घटना लंच के पहले या बाद में होती तो स्थिति और भयावह होती। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।