1st Bihar Published by: Updated Oct 18, 2022, 7:42:35 PM
- फ़ोटो
PATNA: अति पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र बीजेपी रच रही है। खासकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परेशान करने की साजिश रची जा रही है। यह कहना है विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी का। सन ऑफ मल्लाह के नाम से पहचाने जाने वाले मुकेश सहनी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि अति पिछड़ा समाज को परेशान करने के लिए साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण समाप्त करने केा लेकर भाजपा द्वारा षडयंत्र रचा जा रहा है। आने वाले समय में इसका पर्दाफाश वे खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे आंदोलन भी करेंगे। आने वाले समय में बीजेपी की पोल खोली जाएगी।
बिहार में दो सीटों गोपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में वीआईपी की भूमिका पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुकेश सहनी ने कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा को हराएगी उसे वीआईपी समर्थन देगी।