Hindi News / news / आसमान से गिरी आफत: ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की...

आसमान से गिरी आफत: ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत, झारखंड में 2 की गई जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 16, 2024, 10:21:02 PM

आसमान से गिरी आफत: ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत, झारखंड में 2 की गई जान

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के मालदा और झारखंड के गोड्डा से आ रही है। मालदा में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी है वही कई लोग घायल हो गये हैं। जबकि गोड्डा में 2 की मौत हो गयी वही 3 लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मानसून शुरू होने से पहले ही तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई लोग घर के बाहर काम कर रहे थे। कई लोग तेज आंधी बारिश के दौरान बागीचे में आम तोड़ रहे थे। तभी वज्रपात की चपेट में आ गये। ठनका गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में वज्रपात से इतने लोगों की मौत पर पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। कहा कि जिला प्रशासन प्रभावितों को सभी प्रकार के आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।


वही गोड्डा में ठनका गिरने से ईट भट्ठा में काम रही 30 वर्षीय महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। घटना पथरगामा के हरकटटा गांव की है। मृतका महिला की पहचान भागलपुर के गोराडिह निवासी चंदन मांझी की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। इस घटना में तीन अन्य लोग भी झुलसकर घायल हो गये।