1st Bihar Published by: Updated Sep 11, 2022, 9:23:32 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी रविवार को राजभवन पहुंचे। जहां महामहिम राज्यपाल फागू चौहान से शिष्टाचार मुलाकात हुई। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद अवध बिहारी चौधरी की राज्यपाल से पहली मुलाकात थी।
इस दौरान उच्च शिक्षा में सुधार पर चर्चा हुई। साथ ही अन्य विषयों पर भी बातचीत हुई। बता दें कि इससे पहले विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने राज्यपाल फागू चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की थी।
गौरतलब है कि राज्यपाल फागु चौहान कल शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। बिहार में सरकार बदलने के बाद राज्यपाल और प्रधानमंत्री की यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान राज्यपाल फागु चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के राजनीतिक हालात से अवगत कराया था।