Hindi News / news / Accident News: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से...

Accident News: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक घायल; डबल डेकर बस और टैंकर की हुई सीधी टक्कर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 06, 2024, 5:47:28 PM

Accident News: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक घायल; डबल डेकर बस और टैंकर की हुई सीधी टक्कर

- फ़ोटो

DESK: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र के सकरावा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर एक पानी के टैंकर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। एसपी कन्नौज ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस कई यात्रियों को लेकर जा रही थी। तभी अचानक बस आगे जा रहे टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।