Hindi News / news / अचानक 16 साल के लड़के की निकल आई लंबी पूंछ, पुरोहित बता रहे...

अचानक 16 साल के लड़के की निकल आई लंबी पूंछ, पुरोहित बता रहे बजरंगबली का अवतार

1st Bihar Published by: Updated Apr 14, 2022, 5:41:53 PM

अचानक 16 साल के लड़के की निकल आई लंबी पूंछ, पुरोहित बता रहे बजरंगबली का अवतार

- फ़ोटो

DESK : इन दिनों 16 साल एक लड़का लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। नेपाल का रहने वाला लड़का अपनी पूंछ के कारण सुर्खियों में है। लड़के की पूंछ को देख उसके माता-पिता से साथ साथ उसके जानने वाले लोग भी हैरान हैं। कुछ लोग इसे बीमारी बता रहे हैं तो कुछ इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। इस लड़के को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।


दरअसल, 16 वर्षीय लड़के का नाम देशांत अधिकारी है। कुछ दिनों पहले देशांत की पीठ के निचले हिस्से में बाल उगना शुरू हो गया था। देखते ही देखते इन बालों की लंबाई लगभग 70 सेंटीमीटर तक हो गई, जो लंबी पूंछ की तरह दिखने लगा। इसे देखकर उसके माता-पिता भी हैरान रह गए।


आनन-फानन में माता-पिता उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लड़के के घरवाले उसे एक पुरोहित को दिखाया। लड़के की पूंछ देखते ही पुरोहित ने उसे भगवान हनुमान का अवतार बता दिया। देखते ही देखते यह बात जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और लोग उसे देखने पहुंचने लगे।


एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़के के माता-पिता का कहना है कि वह कुछ डॉक्टरों से संपर्क में हैं। हालांकि फिलहाल उन्होंने पूंछ को काटने के लिए मना किया हुआ है। इधर, देशांत कहता है कि पहले उसको अपनी पूंछ दिखाने में शर्म आती थी, लेकिन अब वह बिल्कुल नहीं शर्माता है। सोशल मीडिया परइन दिनों देशांत की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।