1st Bihar Published by: Updated Apr 10, 2020, 8:51:47 PM
- फ़ोटो
DESK : कोरोना के चेन को तोड़ने और संक्रमण के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन की घोषणा के कुछ दिन बाद ही पीएम ने गरीब लोगों के लिए कई घोषणा की. ताकि उन्हें जीवन यापन करने में परेशानी न हो. इसमें से एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभुकों को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में देना.
सरकार के इस स्कीम का लाभा लाभुकों को मिलने लगा है. लाभार्थियों के खाते में पैसे आने शुरू हो गए हैं. वे इस पैसे से नकद भुगतान कर सिलेंडर ले सकते हैं. हालांकि सरकार के इस स्कीम का लाभ उनलोगों को मिलेगा जो इस योजना के तहर रजिस्टर्ड हैं.
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए ग्राहक का मोबाइल नंबर रजिस्टर होना अनिवार्य है. जिसके बाद सरकार उनके अकाउंट में सिलेंडर के पैसे भेजेगी. जिससे वे गैस सिलेंडर ले सकते हैं. इस स्कीम के तहत लाभुकों को तीन सिलेंडर दिया जाएगा. 1 महीने में एक ही सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा. नया गैस सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 15 दिन का गैप रखना अनिवार्य है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...