Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग सिवान में सड़क किनारे मिलीं VVPAT पर्चियां, मनोज झा बोले..दिल बहलाने को ही सही...एक स्पष्टीकरण तो बनता है ना? बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग कल, अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील झारखंड के Netaji Subhash Medical College Adityapur में शुरू हुई मेडिकल की पढ़ाई, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल में कम खर्च में बेहतर इलाज Dharmendra Health Update: एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए गए; पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद Dharmendra Health Update: एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए गए; पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद Bihar Traffic News : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त हुआ परिवहन विभाग, तीन चालान बकाया रखने पर रद्द होगा वाहन रजिस्ट्रेशन
1st Bihar Published by: Updated Wed, 26 Oct 2022 08:38:38 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की जिन दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उसमें मोकामा सीट को सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। पूर्व विधायक अनंत सिंह की सीट होने की वजह से मोकामा पर सबकी नजर है। मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के करीबी सोनम देवी के बीच मुकाबला है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए आज पहली बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह चुनाव प्रचार करने वाले हैं। ललन सिंह के किसी चुनावी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे लेकिन मोकामा में आज उनका रोड शो होने वाला है। इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी भी ली जा चुकी है। महागठबंधन में अनंत सिंह और ललन सिंह दोनों साथ-साथ हैं, लिहाजा अब गठबंधन धर्म का पालन करते हुए ललन सिंह को नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करना पड़ा है।
आज ललन सिंह का रोड शो
मोकामा की जमीन पर ललन सिंह ने पहले भी चुनाव प्रचार करते रहे हैं लेकिन बीते चुनाव में उन्होंने अनंत सिंह को हराने के लिए प्रचार किया था। राजनीति का खेल देखिए अब अनंत सिंह की पत्नी की जीत के लिए वह जनता से वोट मांगेंगे। ललन सिंह सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच पटना से मोकामा विधानसभा के लिए निकलेंगे। वह 11.40 बजे मोकामा विधानसभा के मेकरा गांव आएंगे। इसके बाद ललन सिंह कन्हाईयपुर और मोर में भी महागठबंधन समर्थक कार्यकर्ताओं मिलेंगे। जिसके बाद वह मोकामा के और निकल जाएंगे। वहां भोजन करके फिर दोपहर 2.30 बजे मोकामा बाजार होते हुए मरांची के तरफ रवाना होंगे, जहां शाम 5.30 बजे तक वह रहेंगे।
जनता पूछ रही सवाल
मोकामा उपचुनाव में ललन सिंह का चुनाव प्रचार के नाम पर केवल रोड शो करना किसी चुनावी जनसभा को संबोधित नहीं करना यह बताने को काफी है कि अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच अभी भी सब कुछ सामान्य नहीं है। भले ही गठबंधन धर्म का पालन करते हुए ललन सिंह प्रचार के लिए उतर रहे हो लेकिन केवल साढ़े तीन घंटे में एक प्रखंड के अंदर रोड शो काफी कुछ बयां करता है। ललन सिंह के रोड शो को लेकर मोकामा की जनता भी तरह-तरह के सवाल कर रही है पूछ रहे हैं कि आखिर उनके क्षेत्र में उपचुनाव क्यों हो रहा है? अनंत सिंह के लिए जब ललन सिंह को चुनाव प्रचार करना ही था तो नीतीश कुमार की सरकार अनंत सिंह को लेकर ज्यादा आक्रामक क्यों नजर आई? अनंत सिंह पर मुक़दमे क्यों किए गए? उनकी विधायकी क्यों गई और अनंत सिंह का करीब आना जनता के बीच तरह-तरह के सवाल पैदा कर रहा है।