बिहार से मुंबई जाने वाली तमाम ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द, भारी बारिश और भू स्खलन के चलते रेलवे ने लिया फैसला

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 05, 2019, 8:56:35 AM

बिहार से मुंबई जाने वाली तमाम ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द, भारी बारिश और भू स्खलन के चलते रेलवे ने लिया फैसला

- फ़ोटो

PATNA: महाराष्ट्र में भारी बारिश के करण पटना से मुंबई जानेवाली तमाम ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. मुंबई  रेलवे डिवीजन में कई जगहों पर पटरी पर पानी चढ़ गया है. वहीं कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर भू स्खलन की भी खबर है. ऐसे में अगले आदेश तक के लिए मुंबई जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनके नाम हैं:

  1. 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- दरभंगा
 
  1. 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- राजेंद्र नगर टर्मिनल
 
  1. 11062 दरभंगा- लोकमान्य तिलक टर्मिनल
  4. 12142 राजेंद्र नगर- टर्मिनल लोकमान्य तिलक टर्मिनल   5.13201 राजेंद्र नगर टर्मिनल- लोकमान्य तिलक टर्मिनल