1st Bihar Published by: Updated Dec 06, 2022, 6:22:44 PM
- फ़ोटो
PATNA : भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जयंती पर भाजपा सांसद आर. के. सिन्हा ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, संविधान के निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। समाज का हर तबका उनको आज याद करता है।
पूर्व सांसद ने कहा कि हमलोग बचपन से ही उनके बारे में सारी बातों को जानते रहे हैं। उनके प्रति पूरे समाज की अटूट श्रद्धा है। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद के कुशल निर्देशन में संविधान का बेहतर ढंग से निर्माण किया और समाज के हर तबके के उत्थान की बात की। गरीब तबके के लोगों को उन्होंने पढ़ने का अवसर दिलाया। उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा इतिहास में है।
इसके आगे आर. के. सिन्हा ने कहा कि, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।