1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 31, 2019, 1:55:14 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD: ख़बर औरंगाबाद से है, जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक ने एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी है. आरोप है कि मामूली सी बात पर अडानी इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल पंकज और शिक्षक अंशु ने स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी. बच्चे के शरीर पर मारपीट के निशान हैं. पीड़ित बच्चा अंबा के हरदत्त का रहने वाला है. बच्चे के परिजनों ने दोषी प्रिंसिपल और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट