Sultanganj Aguwani Bridge: फिर शुरू हुआ सुल्तानगंज-अगुवानी पुल का निर्माण, नए डिजाइन के साथ इतने महीने में होगा तैयार Bihar Crime News: शिवहर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Bihar Weather: राज्य में इस दिन से भारी बारिश, IMD ने जारी कर दी चेतावनी सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें...
1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Tue, 29 Nov 2022 01:30:54 PM IST
- फ़ोटो
AURANGABAD: औरंगाबाद में 23वें स्थापना दिवस पर दो फाड़ दिखने के साथ ही लोजपा(रामविलास) की राजनीति में भूचाल आ गया है। पार्टी के एक गुट द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद पार्टी की गोह प्रखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर तीन-तीन हजार में प्रखंड अध्यक्ष का पद बेंच रहे है।
कपिलदेव पासवान ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी का झंडा, डंडा और लेटर पैड साथ लेकर चलते है। राह चलते सड़क पर ही रूपये लेकर वे किसी को भी प्रखंड अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंप देते है। उन्होने कहा कि पहले वें पार्टी के गोह प्रखंड अध्यक्ष थे। बाद में जिलाध्यक्ष ने तीन हजार रूपयें लेकर दूसरे नेता को प्रखंड अध्यक्ष बना दिया। वही पार्टी के एक दूसरे नेता लोजपा रामविलास के जिला सचिव रामविलास पासवान ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने पार्टी को दुकान बना रखा है। उनका जब मन होता है किसी प्रखंड अध्यक्ष की हजामत बना डालते है। वे पार्टी को मनमाने तरीके से चला रहे है।
संगठन के हित में उन्हे जिलाध्यक्ष पद से हटाना जरूरी है। इस बारे में पूछे जाने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि उनपर लगाये गये सारे आरोप निराधार है। अगर कोई रूपये लेकर प्रखंड अध्यक्ष का पद बांटने का आरोप लगा रहा है, तो वह इसका प्रमाण भी दे। यदि वह ऐसा साबित कर देता है, तो वें पद से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह का आरोप लगाना पार्टी विरोधी कार्य है और पार्टी विरोधी कार्य करनेवाले ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जाएंगी।