Hindi News / news / Bihar News: बगहा में गैस लीकेज से आग लगने की घटना, चार लोग...

Bihar News: बगहा में गैस लीकेज से आग लगने की घटना, चार लोग झुलसे

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Nov 24, 2024, 10:22:27 PM

Bihar News: बगहा में गैस लीकेज से आग लगने की घटना, चार लोग झुलसे

- फ़ोटो

BAGAHA: बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण आग लग गई। यह घटना एक अष्टयाम के दौरान हुई, जब खाना बनाया जा रहा था। रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग की लपटें उठीं और चार लोग झुलस गए।


घायलों में तीन रसोइये और अष्टयाम का आयोजक शामिल है। सभी को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया GMCH रेफर किया गया है। बाकी तीन का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।


अस्पताल के डॉक्टर विद्यानंद पाल के अनुसार, सभी घायलों में से एक की स्थिति गंभीर है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण सभी घायल झुलस गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने के समय वहां काफी भीड़ थी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।