Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन School Fees : स्कूलों में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी का बड़ा कदम, अब UPI से होगी फीस पेमेंट; खत्म होंगी लंबी लाइनें Success Story: IFS ऑफिसर गीतिका की अनसुनी दास्तां, खुद को सोशल मीडिया से दूर कर कैसे किया कमाल? आप भी जानिए अनोखी ट्रिक Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज, राघोपुर से शुरू किया चुनावी अभियान Diwali 2025: दिवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, बल्कि इन मूर्तियों को भी लाए घर; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग Bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद. शुरू होगा ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान BJP Candidates : बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, एक मुस्लिम कैंडिडेट के नाम का हुआ एलान
1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Thu, 18 May 2023 09:57:20 PM IST
- फ़ोटो
BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। बोलेरो में करीब 10 लोग सवार थे। इस घटना में 6 लोग घायल हो गये हैं। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
बगहा वाल्मिकीनगर मुख्य सड़क के चमैनिया के बीच जंगल में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाल्मीकि नगर से बगहा आ रही थी। बोलेरो पर 10 लोग सवार थे। सभी लोग वाल्मीकि नगर घूमने गए थे। लौटने के दरमियान हादसा हुई है। 6 लोग घायल हो गए है। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकि नगर थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा है। जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है।
फिलहाल दो लोग चंदा देवी और सुजीत कुमार को रेफर किया गया है। जबकि अन्य लोगों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि लौरिया की रहने वाली पायल सोनी (24), गोलू सोनी (20), भोलू सोनी(18), केशव सोनी (8) आदि लोग घायल हो गए हैं। सभी वाल्मीकि नगर घूम कर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।
डॉक्टर तारीख नदीम ने बताया कि घायल स्थिति में सभी लोग पहुंचे हैं। सभी का इलाज चल रहा है। स्थिति देखते हुए घायलों को रेफर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम सभी लोग वार्ड नंबर 28 में शादी समारोह में शरीक होने के लिए आए थे। समारोह खत्म हो जाने के बाद गुरुवार की सुबह सभी लोग वाल्मीकि नगर घूमने गए थे। लौटने के दरमियां यह हादसा हो गया। फिलहाल सभी के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है