Hindi News / news / वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, उपद्रवियों के पथराव में 2...

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, उपद्रवियों के पथराव में 2 पुलिसकर्मी घायल, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस

1st Bihar Published by: Shushil Updated Sep 19, 2021, 10:35:10 PM

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला, उपद्रवियों के पथराव में 2 पुलिसकर्मी घायल, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस

- फ़ोटो

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों पर वाहन चेकिंग के दौरान पथराव कर दिया है। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज नाथनगर रेफरल अस्पताल में कराया गया है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के ललमटिया थाना पुलिस कबीरपुर के रेलवे ओवरब्रिज के पास वाहन जांच कर रही थी। तभी इसी बीच संदिग्ध व्यक्ति को रोकने पर नोक-झोंक शुरू हो गयी। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।


 जिसमे दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को कंट्रोल किया। वही सिटी एएसपी  ने बताया कि वाहन चेकिंग दौरान घटना हुई है। आरोपी की पहचान की जा रही है।