1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Oct 21, 2024, 2:04:40 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। हथियार के बल पर 6 बदमाशों ने लूटपाट किया है। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दो कर्मियों को गोली मार दी है। इस दौरान दुकान के मालिक प्रमोद ने लाइसेंसी पिस्टल से दो बदमाशों को भी गोली मारकर घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर स्थित पीपी ज्वेलर्स को बदमाशों ने निशाना बनाया है। हर दिन की तरह ज्वेलर्स शोरूम में खरीद बिक्री का काम चल रहा था, तभी 6 बदमाश हथियारों से लैस होकर शोरूम में घुस गए और सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया। इस दौरान कर्मियों ने विरोध किया दो बदमाशों ने गोली चला दी।
गोलीबारी में शोरूम के दो स्टाफ को गोली लग गई। इस दौरान दुकान के मालिक ने दो बदमाशों को गोली मार दी। जिसके बाद कर्मियों ने साहस दिखाते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। बाकी बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।