Hindi News / news / बेगूसराय में सरेआम फायरिंग, अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

बेगूसराय में सरेआम फायरिंग, अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 01, 2021, 9:03:47 AM

बेगूसराय में सरेआम फायरिंग, अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगा बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है. गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. 


घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान चिरंजीवीपुर के रहने वाले विष्णुदेव महतो का 66 वर्षीय पुत्र मिस्त्री महतो के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मिस्त्री महतो घर के बगल में ही गाछी में किसी काम के लिए गया हुआ था. उसी दरमियान दो की संख्या में अपराधी उस जगह पहुंच कर उसे गोली मारकर घायल कर दिया. 


गोली की आवाज सुनकर लोग उस जगह पहुंचे तो अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मिस्त्री महतो खून से लथपथ होकर जमीन पर बेहोश पड़े थे. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना की जानकारी बछवारा थाने पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.