1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 19, 2020, 10:45:10 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी लगातार वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं. ताजा मामला जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव की है.
जहां बेखौफ अपराधियों ने भूमि विवाद में पहले एक शख्स के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी और फिर उसे गोली मार दिया. गोली लगने के बाद गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घायल शख्स की पहचान बगरस निवासी सज्जन साहनी के रूप में की गई है. अपराधी सज्जन साहनी के घर में घुस गए और पहले उसकी पिटाई कर दी. जब सज्जन साहनी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घायल शख्स ने अपने पड़ोसी पर भूमि विवाद को लेकर गोली मरवाने का आरोप लगाया है.