1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 15, 2020, 8:59:28 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में लूटपाट और हत्याकांड की बड़ी वारदात के बीच बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने एक्शन में आते हुए फुलवरिया थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार को सस्पेंड कर दिया है। थानाध्यक्ष पर स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए डेडबॉडी के साथ सड़क जाम कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया था।
अपराधियों ने दिनदहाड़े कपड़ा कारोबारी पिता और बेटे को गोली मार दी थी जिससे घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई थी घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी चौक के पास की थी।इसके बाद गुस्साए लोगों ने डेडबॉडी को सड़क पर रखकर फुलवरिया थाने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष के लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है। इस पूरे मामले पर एसपी अवकाश कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए फुलवरिया थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार को सस्पेंड कर दिया। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि लापरवाही के कारण फुलवरिया थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है।
बता दें कि पिता और बेटे दोनों दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान ही लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। जिससे बेटे सौरभ कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता भूषण प्रसाद साह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।मृतक कपड़ा कारोबारी सौरभ कुमार जो कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड के रहने वाले थे।