1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 05, 2019, 10:49:18 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: भागलपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से एक बच्चे की मौत हो गई. अकबरनगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अकबरनगर थाना क्षेत्र में बिजली का जर्जर तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. उधर इस घटना से नाराज लोगों ने अकबरनगर-शाहकुंड सड़क मार्ग को जाम कर दिया. गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट