1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 16, 2019, 8:26:26 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: ख़बर भागलपुर से है, जहां आपसी विवाद में पत्नी ने आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. वहीं पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया है. पति-पत्नी दोनों को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के सतार चौक के पास की है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद पत्नी ने केरोसिन छिड़कर खुद को आग लगा ली. वहीं पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी आग में झुलस गया. फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट